• Home
  • Media News & Updates
  • Media Study Material
    • Communication
    • Radio
    • Photography
    • TV
    • Communication Theory & Models
    • Print Media
    • Graphic Design
    • Film Studies & Production
    • PR & Advertisement
    • Development Communication
    • Media Law
  • UGC JRF NET
  • Digital Media Technology
  • Editorial
  • Students Corner
Thursday, November 5, 2026
Media Study World
No Result
View All Result
  • Home
  • Media News & Updates
  • Media Study Material
    • All
    • Communication
    • Communication Theory & Models
    • Development Communication
    • Film Studies & Production
    • Graphic Design
    • Human Communication
    • Media Law
    • Photography
    • PR & Advertisement
    • Print Media
    • Radio
    • research
    • TV
    Crane shot क्रेन शॉट क्या होता है ?

    Recent Changes in Media Laws

    Video editing – Basic principles

    Technique of Radio Editing

    Art of Radio Recording

    Elements of Editing in Photography

    A Practical Guide to Smartphone Photography: Technique, Ethics and Law

    Ethics in Photography

    Format for Writing Radio Advertising Copy

    Format for Writing Radio Drama

    Changing Setup of Modern Newsroom

    दृश्य भाषा की उत्पत्ति एवं विकास

    हमारे जीवन में फोटोग्राफी का महत्व

    दृश्य भाषा की प्रमुख विशेषताएँ: चित्र, रंग और संकेत कैसे करते हैं संचार

    Mechanical Shots in Video production

    Trending Tags

      • Communication
      • Radio
      • Photography
      • TV
      • Communication Theory & Models
      • Print Media
      • Graphic Design
      • Film Studies & Production
      • PR & Advertisement
      • Development Communication
      • Media Law
    • UGC JRF NET
    • Digital Media Technology
    • Editorial
    • Students Corner
    • Home
    • Media News & Updates
    • Media Study Material
      • All
      • Communication
      • Communication Theory & Models
      • Development Communication
      • Film Studies & Production
      • Graphic Design
      • Human Communication
      • Media Law
      • Photography
      • PR & Advertisement
      • Print Media
      • Radio
      • research
      • TV
      Crane shot क्रेन शॉट क्या होता है ?

      Recent Changes in Media Laws

      Video editing – Basic principles

      Technique of Radio Editing

      Art of Radio Recording

      Elements of Editing in Photography

      A Practical Guide to Smartphone Photography: Technique, Ethics and Law

      Ethics in Photography

      Format for Writing Radio Advertising Copy

      Format for Writing Radio Drama

      Changing Setup of Modern Newsroom

      दृश्य भाषा की उत्पत्ति एवं विकास

      हमारे जीवन में फोटोग्राफी का महत्व

      दृश्य भाषा की प्रमुख विशेषताएँ: चित्र, रंग और संकेत कैसे करते हैं संचार

      Mechanical Shots in Video production

      Trending Tags

        • Communication
        • Radio
        • Photography
        • TV
        • Communication Theory & Models
        • Print Media
        • Graphic Design
        • Film Studies & Production
        • PR & Advertisement
        • Development Communication
        • Media Law
      • UGC JRF NET
      • Digital Media Technology
      • Editorial
      • Students Corner
      No Result
      View All Result
      Media Study World
      No Result
      View All Result
      Home Media Study Material

      रेडियो प्रोडक्शन पर्सन Radio Production Persons

      by Dr. Arvind Kumar Singh
      1 year ago
      in Media Study Material, Radio
      0
      रेडियो प्रोडक्शन पर्सन Radio Production Persons
          रेडियो प्रोडक्शन पर्सन   Radio Production Persons
      
      
           किसी भी रेडियो प्रसारण केन्द्र में भिन्न भिन्न प्रकार के कार्य करने हेतु व्यक्तियों की आवश्यकता होती है। उसी के अनुसार  नियुक्तियॉं की जाती है। यहॉं पर उन व्यक्तियों की सूची दी जा रही जो सभी रेडियो प्रसारण केन्द्र में नियुक्त किये जाते हैं।  

      केन्द्र निदेशक Station Director – Radio Production Persons के अंतर्गत केंद्र निदेशक किसी भी प्रसारण केन्द्र का सबसे बड़ा प्रशासनिक व्यक्ति होता है। इसकी मुख्य भूमिका प्रसारण केन्द्र के पूरे संचालन को संभालना होता है । वह प्रसारित किये गये सभी कार्यक्रमों की गुणवत्ता के स्तर को बनाए रखना होता है। इसी के साथ वह वित्तीय संसाधनों का सही उपयोग करने लिए भी जिम्मेदार है। वह प्रसारण केन्द्र में विज्ञापन, मार्केटिंग, कंटेंट और तकनीकी विभागों के बीच बेहतर समन्वय करता है। इसके कार्यों में बजट बनाना, कार्यक्रमों की स्वीकृति देना, सरकारी नियमों व प्रसारण मानकों का पालन सुनिश्चित करना होता है । इसके अतिरिक्त स्पॉन्सरशिप व विज्ञापन से राजस्व बढ़ाने का कार्य शामिल है। स्टेशन मैनेजर रणनीतिक फैसले लेकर प्रसारण केन्द्र के निर्धारित नीति एवं दिशा निर्देश के पालन को सुनिश्चित करता है।

      Radio Production Persons

      प्रोग्राम हेड Production Head रेडियो स्टेशन में कार्यक्रम कार्यकारी का पद बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह व्यक्ति रेडियो प्रसारण की पूरी रूपरेखा तैयार करने, उसकी गुणवत्ता बनाए रखने और नए कार्यक्रमों की योजना बनाने में केंद्रीय भूमिका निभाता है। कार्यक्रम कार्यकारी दिन, सप्ताह और माह के हिसाब से कार्यक्रमों का शेड्यूल तय करता है और यह भी सुनिश्चित करता है कि कौन-सा कार्यक्रम, संगीत, समाचार या इंटरव्यू कब और किस प्रारूप में प्रसारित होगा। वह प्रोड्यूसर, आरजे, तकनीकी स्टाफ और रिकॉर्डिंग टीम के साथ मिलकर काम करता है और प्रसारण की भाषा, उच्चारण, समय और मानकों की गुणवत्ता पर नजर रखता है। इसके साथ-साथ वह रिकॉर्डिंग स्टूडियो, उपकरण, आर्टिस्ट और क्रू के समय व संसाधन प्रबंधन का भी ध्यान रखता है। इस पद के लिए प्रसारण ज्ञान, लेखन और एडिटिंग दक्षता, प्रोडक्शन व पोस्ट-प्रोडक्शन तकनीक की जानकारी, श्रोताओं की पसंद की समझ और टीम मैनेजमेंट कौशल बेहद जरूरी होते हैं।

      रेडियो जॉकी या प्रस्तोता Radio Jockey or Presenter आरजे रेडियो प्र्रसारण केन्द्र में कार्यक्रमों को प्रस्तुत करने के लिए कार्यक्रम कम्पेयरर, कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता एवं आरजे होते है। इनका श्रोताओं और रेडियो स्टेशन के बीच सीधा संपर्क होता है। इसका काम गानों का परिचय देना, समाचार या जानकारी साझा करना, श्रोताओं के तौर पर कॉलर्स से बातचीत करना और कार्यक्रम को रोचक व जीवंत बनाना है। एक आरजे को वॉइस मॉड्यूलेशन, टाइमिंग, स्क्रिप्टिंग और श्रोताओं की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने की कला आनी चाहिए। इसका कार्य केवल बोलना ही नहीं बल्कि श्रोताओं के मूड को समझना, उनसे इंटरेक्शन बढ़ाना और स्टेशन की छवि को मजबूत करना भी है।

      प्रोड्यूसर Producer – प्रोड्यूसर कार्यक्रम की रीढ़ होता है। इसकी भूमिका पूरे शो की योजना बनाना और सभी विभागों के साथ तालमेल रखना है। यह स्क्रिप्ट राइटर के साथ मिलकर कंटेंट तैयार करवाता है, गेस्ट बुलाने की व्यवस्था करता है । वह वरिकॉर्डिंग शेड्यूल तय करता है और साउंड इंजीनियर के साथ तकनीकी पक्ष को मिलाता है। प्रोड्यूसर प्रसारण के समय शो की प्रगति पर नजर रखता है और सुनिश्चित करता है कि सब कुछ समय पर और योजनानुसार हो।

      स्क्रिप्ट राइटर Script Writer स्क्रिप्ट राइटर कार्यक्रम की लिखित रूपरेखा तैयार करता है। इसकी भूमिका संवाद, प्रश्न, उद्घाटन, समापन और शो के बीच इस्तेमाल होने वाले टेक्स्ट लिखना होता है। यह शो की थीम के अनुसार सामग्री तैयार करता है और त्श्र या प्रोड्यूसर के सुझाव लेकर उसे सुधारता है। इसके कार्यों में कंटेंट रिसर्च, इंटरव्यू प्रश्न तैयार करना, क्रिएटिव आइडियाज देना और श्रोताओं के स्तर के अनुसार भाषा बोली चुनने का कार्य शामिल है।

      ऑडियो एडिटर Audio Editor – ऑडियो एडिटर रिकॉर्ड किए गए कार्यक्रम को अंतिम रूप देता है। इसकी भूमिका अनचाही आवाजें हटाना, बैकग्राउंड शोर कम करना, वॉल्यूम बैलेंस करना और साउंड इफेक्ट्स व म्यूजिक जोड़ना है। यह डिजिटल ऑडियो वर्कस्टेशन का इस्तेमाल करके शो को अच्छे ढंग से पूर्ण कराता है। इसके कार्यों में टाइमिंग एडजस्ट करना, क्रॉसफेड और ट्रांजिशन लगाना और कार्यक्रम को स्टेशन के मानक अनुसार तैयार करना शामिल है।

      प्रोडक्शन असिस्टेंट Production Assistant – प्रोडक्शन असिस्टेंट प्रोड्यूसर की मदद करता है। इसकी भूमिका गेस्ट को गाइड करना, रिकॉर्डिंग की तैयारी करना, स्क्रिप्ट उपलब्ध कराना और शो की टाइमिंग को मैनेज करना है। यह सुनिश्चित करता है कि गेस्ट सही समय पर स्टूडियो में पहुँचें, माइक्रोफोन और हेडफोन सही काम कर रहे हों और सभी जरूरी कागजात तैयार हों। इसका काम टीम के बीच सुचारु समन्वय बनाए रखना है। Radio report

      तकनीकी व्यक्ति/ ट्रांसमिशन इंजीनियर Technical Person /Transmission Engineer ट्रांसमिशन इंजीनियर रेडियो के प्रसारण सिस्टम का तकनीकी पक्ष को सही रखने के लिए जिम्मेदार होता है। इसकी भूमिका रेडियो सिग्नल की गुणवत्ता बनाए रखना, ट्रांसमीटर और सर्वर को मॉनिटर करना और बैकअप पावर सिस्टम की निगरानी करना है। प्रसारण के दौरान यह किसी भी तकनीकी गड़बड़ी की जॉच कर उसे ठीक करता है और सुनिश्चित करता है कि प्रसारण बिना रुके चलता रहे। इसके कार्यों में उपकरणों का रखरखाव, नेटवर्क सुरक्षा और ट्रांसमिशन लॉग रखना शामिल है। इसमें विविध कार्यो को देखने के सन्दर्भ में विविध व्यक्ति शामिल हो सकते हैं।

      रेडियो प्रोडक्शन पर्सन Radio Production Persons
      मार्केटिंग /एडवरटाइजिंग स्टाफ Marketing and Advertising staff
      इस समूह के व्यक्ति प्रसारण केन्द्र के लिए विज्ञापन और स्पॉन्सरशिप जुटाती है। इसकी भूमिका रेडियो शो के लिए विज्ञापनदाताओं को आकर्षित करना, ब्रांडिंग रणनीति बनाना और राजस्व बढ़ाना रहता है। इनके कार्यों में क्लाइंट से संपर्क करना, विज्ञापन दरें तय करना, नए ब्रांड्स के साथ डील करना और स्टेशन की इमेज को प्रमोट करना शामिल है।

      एच.आर./ प्रशासनिक स्टाफ HR /Administrative staff
      एच.आर. और प्रशासनिक स्टाफ का काम स्टेशन की मानव संसाधन नीतियाँ बनाना और कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करना होता है। इनकी भूमिका कर्मचारियों की भर्ती, वेतन प्रबंधन, ट्रेनिंग आयोजित करना, अवकाश और अनुशासन नियम तय करना और स्टेशन के प्रशासनिक कार्यों को संभालना है। इनके कार्यों में कर्मचारियों के डाटा और रिकॉर्ड रखना तथा स्टेशन के कानूनी वित्तीय दस्तावेज प्रबंधन शामिल है। निजी प्रसारण केन्द्रों में इसका काफी महत्व है।

       इस प्रकार से एक प्रसारण  केंद्र में उक्त ढंग से व्यक्ति नियुक्त किये जाते हैं। किन्तु भिन्न भिन्न प्रसारण केन्द्रो में कार्य करने वाले व्यक्तियों की उपलब्धता एवं संख्या आदि के आधार पर कार्यो के विभाजन का अन्य प्रकार से भी किया जा सकता है। इसके सन्दर्भ में केन्द्र निदेशक समय समय पर आवश्यक निर्देश आदेश जारी कर सकते है।https://www.radioindia.in/all-india-radio-news#google_vignette

      रेडियो प्रोडक्शन पर्सन Radio Production Persons

      ShareTweet
      Dr. Arvind Kumar Singh

      Dr. Arvind Kumar Singh

      Related Posts

      Crane shot क्रेन शॉट क्या होता है ?
      Media Law

      Recent Changes in Media Laws

      by Dr. Arvind Kumar Singh
      November 2, 2026
      0

      भारत में Media Laws में हाल के प्रमुख बदलाव 2023 से 2026 तक के महत्वपूर्ण परिवर्तन Recent Changes in Media...

      Read more

      Exceptions to the Law of Defamation

      October 30, 2026

      Working Journalist Act

      October 29, 2026

      Theoretical Framework of New Media

      October 29, 2026

      Technique of Radio Editing

      November 2, 2026

      Art of Radio Recording

      October 29, 2026
      Next Post
      रेडियो प्रोडक्शन पर्सन Radio Production Persons

      Radio Editing रेडियो संपादन कैसे करें

      Radio Studio Structure रेडियो स्टूडियो की संरचना

      • About us
      • Contact
      • Home
      • Privacey

      No Result
      View All Result
      • Home
      • Media News & Updates
      • Media Study Material
        • Communication
        • Radio
        • Photography
        • TV
        • Communication Theory & Models
        • Print Media
        • Graphic Design
        • Film Studies & Production
        • PR & Advertisement
        • Development Communication
        • Media Law
      • UGC JRF NET
      • Digital Media Technology
      • Editorial
      • Students Corner